रविवार, 31 जुलाई 2011

पहेली संख्या -३७ का परिणाम और विजेता

प्रिय  चिट्ठाकारों  ,
             इस बार की पहेली का सही उत्तर है-
         डॉ.राही मासूम रजा
  और सही उत्तर सर्वप्रथम भेजकर विजेता बनें हैं-

                         डॉ.अशोक कुमार शुक्ल जी  
डॉ.अशोक जी आपको हिंदी साहित्य पहेली परिवार की ओर से बहुत बहुत शुभकामनायें 
      

शनिवार, 30 जुलाई 2011

पहेली संख्या-३७

प्रिय चिट्ठाकारों,
             आज का प्रश्न है-
     ''दिल एक सादा कागज़''किस सामाजिक उपन्यासकार का सशक्त उपन्यास है?
    शर्ते वही:

रविवार, 24 जुलाई 2011

पहेली संख्या ३६ का परिणाम और विजेता

प्रिय चिट्ठाकारों,
          इस बार कोई विकल्प नहीं दिया गया था कुछ नया किया था तो उत्तर देने वाले भी नए हैं -पहले सही उत्तर-
    निर्मल वर्मा
और दो उत्तर हमें प्राप्त हुए और दोनों ही सही.
सही उत्तर देकर इस बार के विजेता हैं-
                  ''बंटी द मास्टर स्ट्रोक जी ''
और उपविजेता हैं -

''                  ''श्री अशोक कुमार शुक्ल जी''
आप दोनों को हिंदी साहित्य पहेली परिवार की ओर से बहुत बहुत शुभकामनायें

शनिवार, 23 जुलाई 2011

पहेली संख्या-३६

प्रिय चिट्ठाकारों,
             आज का प्रश्न है-
  ''रात का रिपोर्टर''किस प्रसिद्ध उपन्यासकार का उपन्यास है?
                          इस बार कोई विकल्प नहीं.
शर्ते वही:

रविवार, 17 जुलाई 2011

पहेली संख्या-35 का परिणाम और विजेता


प्रिय चिट्ठाकारों,
      इस बार  की पहेली का सही उत्तर है-
''चाचा वृन्दावन दास  ''
    और  पहेली का सर्वप्रथम सही उत्तर भेजकर विजेता बने हैं 
                  डॉ.दर्शन लाल बवेजा जी


और उपविजेता के पद पर विराजमान हुए हैं -
              श्री सत्यम शिवम्  जी 

आप दोनों को हिंदी साहित्य पहेली परिवार की ओर से बहुत बहुत शुभकामनायें 

शनिवार, 16 जुलाई 2011

पहेली संख्या-३५

प्रिय चिट्ठाकारों,
     इस बार का प्रश्न है-
''लाड  सागर'' किस कृष्ण भक्त कवि की रचना है-
१-सूरदास
२-स्वामी हरिदास 
३-चाचा वृन्दावनदास 
४-मीराबाई 
             शर्ते वही :

गुरुवार, 14 जुलाई 2011

त्रुटि के लिए क्षमा-पहेली संख्या ३४ के विजेता सत्यम शिवम् जी

प्रिय चिट्ठाकारों,
      हमारे पास उपलब्ध उत्तर के परिणाम स्वरुप हमसे यह त्रुटि हो गयी वो तो सत्यम जी ने हमें सही कार्य करने के लिए जागरूक किया और हम तब जाकर पहेली संख्या -३४ का सही उत्तर आप सभी के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं .यदि आगे से भी हमसे कोई ऐसी त्रुटि होती है तो हमारी आप सभी से यह प्रार्थना है कि हमें सही कार्य करने के लिए प्रेरित करें
पहेली संख्या ३४ के सही उत्तर के लिए सुभद्रा जी की कविता ही यहाँ प्रस्तुत है और यही साक्षी है सत्यम जी के उत्तर के सही होने की-कविता यह है जिससे वे पंक्तियाँ उद्धृत  की गयी हैं -- 



[geeta kavita .com se sabhar ]

और इस बार के विजेता हैं -
श्री सत्यम शिवम् जी 

और उपविजेता हैं-
डॉ.दर्शन लाल बवेजा जी.

आप दोनों को हिंदी साहित्य पहेली परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनायें.



बुधवार, 13 जुलाई 2011

पहेली संख्या-३४ का परिणाम और विजेता कोई नहीं




प्रिय चिट्ठाकारों,
        इस बार की पहेली का सही उत्तर है-
          -- ''सुमित्रा नंदन पन्त''
बहुत दिनों तक प्रतीक्षा के पश्चात् भी हमें इस बार पहेली का कोई सही उत्तर प्राप्त नहीं हुआ.आपके सहयोग के बिना हमारे प्रयास को कोई सफल बना भी नहीं सकता आशा है कि आप हमें अपना इस क्षेत्र में पूर्ण सहयोग आगे से अवश्य देंगे.

बुधवार, 6 जुलाई 2011

पहेली संख्या -३४

प्रिय चिट्ठाकारों,
        आज का प्रश्न है-
''आजा बचपन फिर एक बार दे दे अपनी निर्मल शांति,
व्याकुल व्यथा मिटने वाली वह अपनी प्राकृत विश्रांति.''
 उक्त प्रसिद्द काव्य पंक्तियाँ किसने लिखी हैं-
१-महादेवी वर्मा
२-सुभद्रा कुमारी चौहान 
३-सुमित्रा नंदन पंत
४-जय शंकर प्रसाद  
       शर्ते वही: